Notice:
आश्रम की प्रथम पत्रिका ज्ञान-दर्शन ऑनलाइन प्रति बुक करें अधिकमास की परमा एकादशी 11जून को है I 11 जून 2026 को अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के कृष्ण पक्ष की 'परमा एकादशी' (जिसे पुरुषोत्तमी एकादशी भी कहते हैं) मनाई जाएगी。 निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून, 2026 (गुरुवार) को रखा जाएगा सुविचार --'' जो स्वयं को पहचान लेता है वो संसार को पहचान जाता है I '' पवहारी बाबा का मेला , प्रसिद्ध रथ यात्रा और उसका भव्य मेला गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा

संत शिरोमणि श्री पवहारी बाबा की जीवनी

जीवन, साधना और सेवा की पावन कथा

पवहारी बाबा का जन्म सन् 1840 ई. में जौनपुर जनपद के प्रेमापुर गांव में वेदज्ञ तपोनिष्ठ ब्राह्मण परिवार में हुआ। बाल्यावस्था में उनका नाम हरिभजन दास था। छोटे पिताजी संत लक्ष्मीनारायण जी के सान्निध्य में उन्होंने धार्मिक और नैतिक शिक्षा प्राप्त की।

कुर्था की सिद्ध भूमि पर उन्होंने योग, तपस्या, ईश्वर-पूजा, अतिथि-सेवा और भक्ति को जीवन का केंद्र बनाया। वे स्वयं को दास कहते और सभी प्राणियों में नारायण का दर्शन करते थे। कठिन साधना, गुफा-निवास, उपासना और सेवा से उनका जीवन लोक के लिए प्रेरणा बना।

बाबा के जीवन से सेवा, सात्विकता, गुरु-भक्ति और अतिथि-सत्कार की जो परंपरा मिली, वही आज भी आश्रम की आत्मा है।

पवहारी बाबा

जीवन से मिलने वाली प्रेरणा

साधना

बाबा का जीवन बताता है कि साधना निरंतरता, धैर्य और पूर्ण विश्वास से फलित होती है। वे गुफा-निवास, जप, योग और उपासना में लीन रहते थे।

सेवा

अतिथि-सत्कार, भंडारा, सात्विक भोग और श्रद्धालुओं की सेवा आश्रम की जीवंत परंपरा है। यही मंदिर की daily व्यवस्था का आधार है।

विनम्रता

वे स्वयं को “दास” कहते थे। यह भाव हमें अहंकार से दूर रहकर हर प्राणी में ईश्वर का दर्शन करने की प्रेरणा देता है।

पवहारी बाबा के स्मृतियाँ

पावन स्थलों और दिव्य स्मृतियों के पल